खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के जिला सचिव/मीडिया प्रभारी प्रदीप पण्डित (पत्रकार) एवं नगर अध्यक्ष पीयूष गर्ग और हरिओम गुप्ता का जन्म दिवस उनके आवास पर बहुत ही धूमधाम व भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने पटका पहनाकर, माला पहनाकर एवं उपहार देकर, इस जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया तथा सभी सदस्यों ने एक दूसरे को मिष्ठान भी खिलाये। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा सभी सदस्यों के जन्मदिवस मनाने की जो परंपरा शुरू की गई है उससे लोगों में मानवता और आपसी भाई चारा को बढ़ावा मिलता है। वहीं सभी एक सूत्र में बांधकर समाज सेवा को प्रेरित होते हैं। उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी में खुर्जा नगर में आने वाली जनता को पानी की सुविधा ट्रस्ट द्वारा मुहैया कराई जाती है। इसके लिए खुर्जा नगर में जगह जगह पानी की टंकी, मटका रखे गए हैं। यदि किसी को किसी भी क्षेत्र में टंकी/मटका/घड़ा आदि की आवश्यकता है तो उसे उपलब्ध कराई जाएगी। मटका/घड़े के साथ स्टैंड, स्टील की प्लेट, स्टील का मग तथा पानी की घंटी भी दी जाएगी।  इस अवसर पर बसंत कानोडिया, प्रदीप पण्डित पत्रकार, पीयूष गर्ग, नवीन कुमार बंसल, संजय कुमार बिंदा वाले आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *