खुर्जा: ।भारत पुष्प। इनर व्हील क्लब खुर्जा की ओर से श्री नवग्रह शनि मंदिर तेलिया घाट फाटक पर पुराने कपड़ों का वितरण किया गया। जिसमें महिलाओं की साड़ी, शाल, सूट, ओढनी, पर्स चूड़ियां, कंगन, चप्पल, कंघा, बिंदी और वस्त्र इत्यादि वितरित किए गए। पुरुषों के लिए कुर्ता- पजामा, जींस- पैंट टी-शर्ट और बच्चों के लिए कपड़े, खिलौने इत्यादि वितरित किए गए। सभी बच्चों को बिस्किट का वितरण भी किया गया और गर्मी से बचाव के लिए सभी ई- रिक्शा वालों को और अन्य गरीब व्यक्तियों को अंगौछे प्रदान किए गए। रिक्शा- चालकों और मजदूरो, ठेले वालों को 101अंगोछा का वितरण किया गया। इस अवसर पर इनर व्हील का लोगो लगा हुआ एक बड़ी छतरी गरीब सब्जी बेचने वाले को, तपती धूप से बचाव के लिए उसके ठेले पर लगा कर दिया गया । इनर व्हील क्लब अध्यक्ष डॉ वैशाली गुप्ता और कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल एडवोकेट के अलावा प्रोजेक्ट को सफल बनाने में डीसी गुप्ता तथा श्री रिंकू गुप्ता, उषा गुप्ता, सोनिया जिंदल, सुनीता गुप्ता आदि का भी विशेष योगदान रहा।
![]()
