– देश की सेनाओं के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

छतारी : ।भारत पुष्प। देश के सेनाओं के सम्मान में छतारी में धूमधाम के साथ भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में उमड़े जन सैलाब ने हिंदुस्तान जिंदाबाद – पाकिस्तान मुर्दाबाद, मोदी जी जिंदाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। कस्बा के लोगों ने कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। छतारी के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। आयोजित तिरंगा रैली का शुभारंभ पहासू भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन मंगलसेन गुप्ता, भाजपा नेता मनोज गर्ग, अनिल सूर्यवंशी सदस्य जिला पंचायत, भाजपा युवा नेता सचिन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिन शर्मा ने कहा आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने पर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान सभी लोग डीजे के भक्ति संगीत पर झूठ नजर आए हैं। मुख्य मार्ग पर स्थानीय व्यापारी सहित लोगों ने तिरंगा रैली पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया है। तिंरगा रैली में युवाओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। आयोजित रैली में आस पास के दर्जनों गांव के सैकड़ों युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। इस मौके पर भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा, अरविंद राठौर, मंगलसेन गुप्ता पूर्व चेयरमैन, दुर्गेश अग्रवाल, मनीष यादव, दिवस अग्रवाल, नीरज महेश्वरी, कौशल पंडित, हरपाल सिंह, श्यौराज सिंह, निशांत शर्मा, अन्नू पंडित, उमा शंकर, अंकित सिंह, लवलेश शर्मा, दीपक यादव, राजीव वार्ष्णेय, निखिल उर्फ छोटे आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *