खुर्जा। ।भारत पुष्प। बड़े मंगलवार के अवसर श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल रजि० द्वारा पीली कोठी के गेट पर कढ़ी चावल का प्रसाद वितरण कराया गया। इस दौरान पूरन चंद शर्मा ने बताया कि हनुमान बाबा जेठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है इस अवसर पर पीली कोठी के गेट पर हनुमान बाबा जी का कढ़ी चावल का प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में गिरीश गुप्ता के अलावा पूरन शर्मा योगेश गुप्ता हैप्पी वर्मा राजेश गोविल राजकुमार आदि ने सहयोग दिया।
![]()
