खुर्जा: ।भारत पुष्प। शुक्रवार को विधिक माप विज्ञान खुर्जा जंक्शन रोड पर लोहा बाट, काउन्टर स्केल, तुलादण्ड सी क्लास, कोनिकल माप, सिलेन्ड्रिकल माप (दुध माप एवं डिपिंग माप), बुलियन बीमस्केल बी क्लास, प्रोवेट बाट, लम्बाई नाप लोहा मीटर, पीतल बाट, बुलियन बाट, अमैट्रिक बाट आदि जो गल चुके हैं। खुर्जा के वरिष्ठ माप निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि 1968 से  यह पड़े हुए हैं और कबाड़ बन चुके हैं। जिसकी पूर्व में कोई भी नीलामी नहीं हुई।  आज इनकी प्रथम नीलामी की जा रही है। इस अवसर पर सहायक नियंत्रक विज्ञान मेरठ संभाग मेरठ के पंचशील बौद्ध एवं  वरिष्ठ निरीक्षक  संजेश कुमार यादव बुलंदशहर, सेठ पाल सिंह निरीक्षक विधिक माप विज्ञान खुर्जा  के दिशा निर्देशन में बोली हुई। बोली बोलने वालों में त्रिकोण मुकाबला हुआ जिसमें शंकर स्केल, पलक स्केल, तिरुपति स्केल, जैन स्केल आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर तिरुपति वेइंग स्केल से डीसी गुप्ता गुप्ता कांटे वाले, मैसर्स पवन कुमार नरेंद्र कुमार  जैन मंडी दानगंज  खुर्जा, जैन इंडस्ट्रियल ट्रेडर्स दानगंज खुर्जा, प्रायुष स्केल डीएम रोड बुलंदशहर, आराध्या स्केल कंपनी मुरारी नगर खुर्जा, पलक स्केल कंपनी शिकारपुर से उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *