खुर्जा। ।भारत पुष्प। गर्मियों की धूप में भी ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल का समर कैंप बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और मन में उत्साह लेकर आ रहा है। निदेशक राहुल राठी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कैंप का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक और रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है, बल्कि उन्हें अवकाश के दिनों में भी सकारात्मकता और रचनात्मकता से जोड़ना है। शुक्रवार दिन की शुरुआत प्रातःकालीन व्यायाम से हुई, जिसमें छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में व्यायाम से संबंधित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह गतिविधि केवल शरीर को सक्रिय रखने वाली नहीं थी, बल्कि मानसिक रूप से भी बच्चों को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करने वाली सिद्ध हुई। इसके पश्चात बच्चों के मनोरंजन एवं नैतिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रेरणादायक फिल्म “मुफासा” दिखाई गई। यह फिल्म बच्चों को नेतृत्व, जिम्मेदारी, परिवार के प्रति प्रेम और जीवन में आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटा जाए – इन सभी बातों की शिक्षा देती है। बच्चों ने फिल्म को अत्यंत रुचि और आनंद के साथ देखा। शिविर के दौरान छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर आनंद और संतोष की झलक दिखाई दी। शिविर में ज्ञान, स्वास्थ्य, और मनोरंजन का अद्भुत समन्वय रहा। सभी विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया और दिन को यादगार बना दिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *