खुर्जा। ।भारत पुष्प। कालिंदी कुंज स्थित भारत विकास परिषद कन्या उच्च माध्यमिक विधालय में प्रबंधक सुनील गुप्ता आदर्श के मार्गदर्शन में चल रहे समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान सुनील गुप्ता आदर्श ने कहा कि समर कैंप में बच्चों को अनेक गेम्स खिलाये गये साथ ही उन्हें विज्ञान गणित कला क्राफट व डांस आदि की भी गतिविधियां कराई गईं। 250 बच्चों ने भी समर कैंप में बढ चढकर भाग लिया। कैंप के अंतिम दिन प्रबंधक सुनील गुप्ता आदर्श प्रधानाचार्या शालिनी अत्री व विधालय स्टॉफ मौजूद रहा।
![]()
