सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिकन्दराबाद देहात के गाँव जुनेदपुर में जातीसूचक बोर्ड लगाने को लेकर अन्य समाज के लोगों का विरोध चल रहा था इस मामले पर पुलिस ने पहले भी हिदायत दी थी उसके बावजूद भी अहीर रेजिमेंट के बोर्ड लगाने को लेकर यादव वंश के लोगों ने एक पंचायत की ओर उसके विरोध करने पर ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस सीओ पूर्णिमा सिंह व नगर कोतवाल अनिल कुमार शाही मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये ओर पंचायत कर रहे अहीर रेजिमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा कार्यकर्ता सहित सभी लोगों को मय गाड़ी के कोतवाल ले आये ओर उनके खिलाफ शांति भंग का मुकदमा दर्ज करा दिया।
सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की गाँव जुनेदपुर में जातीसूचक बोर्ड लगाने को लेकर अन्य समाज के लोगों का विरोध चल रहा था और पहले भी पुलिस प्रशासन द्वारा चेतावनी दी गई थी उसके बावजूद भी अहीर रेजिमेंट का बोर्ड लगाने को लेकर यादव वंश के लोगों व सपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत की थी और दूसरी समाज के लोगों का विरोध के बाद पुलिस ने पंचायत कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी ओर 12 लोगों के खिलाफ शांति भंग करने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
![]()
