सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दे की अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा आयोजित महारानी आहिल्यांबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर 7 दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व व  समर केंप समारोह का आयोजन जैन इंटर कॉलेज में सकुशल संपन्न हुआ। कॉलेज मे मेहंदी, सेल्फ डिफेंस, अग्रसेन इंटर कॉलेज मे सेल्फ डिफेंस, राजबाला स्प्रिंग डैल मे सेल्फ डिफेंस डांस साइबर क्राइम  जैन इंटर कॉलेज मे सेल्फ डिफेंस आदि कार्यक्रम कराये गये थे।

सभी कार्यक्रमों मे भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि डा0 सुनीता नागर द्वारा सर्टिफिकेट और मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजबाला प्रधानाचार्य डॉ सुनीता नागर, जैन इंटर कॉलेज कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ सुधीर सोलंकी, मुख्य वक्ता विभाग सगठन मंत्री कमल का प्रवास रहा। विभाग संगठन मंत्री कमल ने माता अहिल्या बाई होल्कर ज़ी क़े जीवन पऱ प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का छात्राओं से आवाहन किया ओर डॉ सुनीता नागर ने बताया की अखिल भारतीय विधार्थी परिषद क़े द्वारा छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का बहुत सुन्दर आयोजन किया गया जिसमे छात्राओं के सम्पूर्ण विकास क़े लिए प्रयास किया गया, उन्होने आवाहन किया की समाज को नारी शक्ति को राष्ट्र हित मे हमेशा अपना योगदान क़े लिए तत्पर बनाना होगा इसके उपरांत डॉ सुधीर सोलंकी ने कहा की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस सीखना बहुत जरुरी है और अखिल भारतीय विधार्थी परिषद क़े द्वारा चलाया गया यह कार्यक्रम वास्तव मे सराहनीय है। इस मौके पऱ तहसील संयोजक कर्मवीर भाटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया सोलंकी, नगर अध्यक्ष अरविंद नोहिया, प्रदीप बैसोया, प्रियंका माही,  ध्रुवदेव, सुमित, राघव, संजू, प्रिन्स आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *