सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत देश में काफी ऐसी महिलाओं ने जन्म लिया है जिन्होंने समाज की आन-बान-शान की ख़ातिर अपने पूरे जीवन को खफा दिया ओर पूरे देश में नाम कर दिया उसने से एक महिला को रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम से जाना जाता है इस शिव भक्तनी महान् महिला ने अपना जीवन समाज सुधारने में खफा दिया उसी महान् महिला को भाजपा सरकार ने सम्मान देकर उसकी  300 वीं जयंती पूरे देश में समय समय पर मनायी जा रही है और उसकी  जीवनगाथा पर प्रकाश डाला जा रहा है। उसी क्रम में नगर पालिका सिकन्दराबाद परिसर में रानी अहल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता ने की ओर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक सहकारिता  डीके शर्मा ओर विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन डा0 प्रदीप दीक्षित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रानी अहल्याबाई के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर किया गया। मंच संचालन केशव दीक्षित एवं नरेंद्र सैनी नगर महामंत्री ने किया। इस कार्यक्रम के मंच पर मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक सहकारिता डी0के, नगर पालिका चेयरमैन डा0 प्रदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, अनिरुद्व शास्त्री, सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा बोडा, अरविंद दीक्षित, अवनीश गुप्ता, हेंमत शर्मा, ऊषा बंसल मंचासीन रहे। कार्यक्रम में सभी मंचासीनों ने रानी अहल्याबाई की जीवनगाथा पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने सुविचार रखें। मुख्य अतिथि व नगर चेयरमैन ने रानी अहल्याबाई को शिव भक्तिनी बताते हुए कहा की रानी अहल्याबाई एक समाज सुधारक थी जिसने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगा दिया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चूस बांसली, जिला मंत्री अरविंद दीक्षित,  हेमंत शर्मा, नरेंद्र सैनी श, केशव दीक्षित, प्रेम राणा, कोषाध्यक्ष सुबीन भारद्वाज, नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा धनेश्वर सैनी, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा रवि लोधी, मंडल उपाध्यक्ष सजल गर्ग, संजना राही, शक्ति केंद्र संयोजक सोनू सैनी, ललित शर्मा, पवन लोधी, अमर सिंह सैनी, विजेंदर प्रजापति, पन्नालाल प्रजापति, साधना शर्मा जी प्रदीप शर्मा रिक्की सरदार सहित सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *