सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा ने दायित्व बोध समारोह का आयोजन कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय व जिला अधिकारीयों द्वारा माँ सरस्वती, भारत मात व रानी अहल्याबाई की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया ओर उसके बाद नन्ही मुन्नी बच्ची पूर्वी व नव्या द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति दी गई। सचिव विभोर गुप्ता द्वारा वर्ष 2024-25 की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की। शाखा के वरिष्ठ सदस्य वीएस सक्सेना ने रानी अहिल्या बाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती पर उन्हें नमन कर उनके द्वारा किये गए कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस परिचय नगर के बाद भारत विकास परिषद के 25 वर्ष पूर्ण होने पर एक स्मारिका का प्रकाशन व विमोचन मंचासीनों द्वारा कराया गया। प्रान्तीय संगठन सचिव राजीव कुमार द्वारा नये सदस्यों कृष्ण गुप्ता, विशाल सैनी, प्रसून कटियार, डॉ सुधीर सोलंकी, ग्रजेश सिंह, संजय अग्रवाल, ईश्वर चंद को शपथ ग्रहण कराकर लेबल पिन लगाये गये। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रान्तीय महासचिव श्रीमती मुक्ता अगवाल द्वारा शाखा के नवनिर्वाचित कार्य कारिणी के अध्यक्ष अनिल कुमार मोघा, सचिव विभोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष एसएन शर्मा व समस्त नवीन कार्यकारणी को दायित्व बोध कराते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में शाखा को प्रान्त से प्राप्त सम्मान के अन्तगर्त उत्तम शाखा व महासमुह गान, रक्तदान, संस्कृति सप्ताह सहभागिता पुरस्कार व शाखा सदस्य एस0सी गर्ग को सम्पर्क, वी0एस सक्सेना को अंगदान देहदान, विभोर गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ सचिव का सम्मान प्रदान किया गया ओर उसके बाद प्रान्तीय कोषाध्यक्ष प्रवेश चंद गुप्ता द्वारा वित्त के संबंध में चर्चा की ओर प्रान्तीय अध्यक्ष श्री कवित बंसल ने शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की व भविष्य में किए जाने वाले कार्यो से अवगत कराया। मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय महासचिव राजीव गोयल द्वारा भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यो व गतिविधियों की विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन शाखा सचिव विभोर गुप्ता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शिव प्रकाश काका, जुगल किशोर बंसल, वीएस सक्सेना, वेद प्रकाश गुप्ता, आरपी अग्रवाल, मूलचंद गुप्ता, नवीन राजपूत, नितिन अग्रवाल, अतुल गोयल, नीरु गुप्ता, माधुरी गर्ग, कविता गोयल आदि उपस्थित रहे।
![]()
