खुर्जा। ।भारत पुष्प। 01 जून 2025 श्री गोपाल संकीर्तन मंडल एवं दिव्य जीवन संघ शाखा, के तत्वावधान में मानव कल्याण और जन सेवार्थ पीली कोठी स्थित संत निवास पर दमा, सांस, एलर्जी की आयुर्वेदिक दवा का निशुल्क वितरण किया गया। विनय वर्मा, डा0 आरसी वर्मा, दिनेश प्रदीप, रमेश बंसल, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, केके बंसल, मदन व्यास, अरविंद पालीवाल, अलका गुप्ता, सीमा बंसल आदि ने दवा खाने से होने वाले लाभ और अपने अनुभव बताए। जितेंद्र सिंह एडवोकेट, जगदीश चंद्र ,जय भगवान अग्रवाल, रेखा रानी ,शकुंतला, सत्य प्रकाश ,ललिता ,बृजेश शर्मा ,सुनील कुमार, अनिल सक्सेना, मदन व्यास ,पदम् चंद्र तायल ,नीरज अग्रवाल, नवीन बिरला ,के के बंसल, दुष्यंत कुमार, विशंबर गौतम, कोमल प्रसाद, मूलचंद शर्मा आदि 150 रोगियों को यह दवा निशुल्क बांटी गई ।मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल ने बताया कि यह दवा शाहदरा के सेठ स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल द्वारा मंडल को मानव सेवा हेतु निशुल्क प्राप्त होती है। यह दवा वर्ष में दो बार ग्रीष्म और शरद ऋतु में रोगियों को निशुल्क बांटी जाती है। इस दवा का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। मंडल के समर्पित डॉक्टर आरसी वर्मा द्वारा यह दवा शाहदरा से मंडल के लिए लाई गई है। मंडल मानव सेवा के अनेक कार्य कर रहा है ,उसी के अंतर्गत मंडल द्वारा एक धर्मार्थ होम्योपैथिक ओषालय भी मानव सेवा हेतु चलाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन नगर और आसपास के क्षेत्र से सैकड़ो रोगी दवा प्राप्त कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मंडल के संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह  व अध्यक्ष दिनेश प्रदीप एवं सचिव रमेश कुमार बंसल द्वारा यह दवा रोगियों को बांटी गई। जय भगवान अग्रवाल ने रोगियों को दवा खाने की विधि परहेज और दवा खाने का समय बताया। मंडल के अध्यक्ष दिनेश प्रदीप ने बताया कि इस दवा को बताई गई विधि से खाने पर और परहेज रखने पर अवश्य लाभ प्रदान करती है। सायं को मंडल का मासिक प्रभु नाम संकीर्तन  संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहकर भक्तों ने प्रभु नाम का गुणगान किया। यह प्रभु नाम संकीर्तन  38 वर्षों से लगातार महीने के पहले रविवार को होता चला आ रहा है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *