खुर्जा। भारत पुष्प । भारत विकास परिषद खुर्जा द्वारा रमामूर्ति हरस्वरूप बालिका विद्या मंदिर में अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं शताब्दी जयंती समारोह मनाया गया। जिसमें खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल मुख्य अतिथि रहीं, विशिष्ट अतिथि स्कूल के प्रबंधक हरिओम गुप्ता जी व कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट अजय गर्ग ने की। कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा संयोजक संस्कार सहभागिता डॉक्टर अनिल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने नाट्य रूप में चित्रकला प्रतियोगिता के रूप में व भाषण के रूप में अपनी प्रस्तुतियां दी। शाखा के द्वारा शाखा संयोजक महिला सहभागिता अलका गोयल के सहयोग से सभी बच्चों को व अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए गए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक राजीव वाष्र्णेय व राजीव वर्मा ने किया। कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने कहा कि वह वीरांगना के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक एवं शिव भक्ति थी। कार्यक्रम में शाखा के वरिष्ठ सदस्य राहुल राठी, सुनील आदर्श, विनीत आर्य, पवन गोयल, महेश पोद्दार, अजीत मित्तल, चंद्र प्रकाश तायल, राजेंद्र अग्रवाल, लोकेश जिंदल व शाखा सचिव कुशाग अग्रवाल,  शाखा कोषाध्यक्ष राजीव तायल व शाखा के अन्य सम्मानित सदस्य व महिला सदस्य, स्कूल के बच्चे व अध्यापिका मौजूद रहीं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *