खुर्जा। ।भारत पुष्प। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में बीआरसी कार्यालय खुर्जा पर 101 पौधों का रोपण किया। जिला अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने बताया कि पेड़ों की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है। प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल ना करें। हम संकल्प लेते हैं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में हम सभी मिलकर अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखते हुए अपने जीवन को स्वस्थ रखेंगे । जिला महासचिव विपिन शिशौदिया व ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत अभियान ने कहा कि पर्यावरण हमारी जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है हम सब मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ रखें जिससे हम सब स्वस्थ रहें। आज का दिन हमें यह स्मरण करता है की प्रगति हमारी सबसे अनमोल धरोहर है पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का संकल्प नहीं बल्कि हर दिन की जिम्मेदारी होनी चाहिए। आओ हम सब मिलकर संकल्प लें वृक्षारोपण करेंगे,प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाएंगे, जल जंगल और जमीन की रक्षा करेंगे। खुर्जा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षा रखने की हमारी सब की जिम्मेदारी बनती है। पेड़ों के माध्यम से हमें स्वच्छ हवा और ऑक्सीजन प्राप्त होती है तो जनता से अपील है कितने आसपास के क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाए और अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता राम दिवाकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वीरेंद्र गुप्ता, सोनू शर्मा, सोनपाल चौहान, पंकज सैनी, योगेंद्र गुप्ता, चमन लाल जुनेजा, रवि प्रकाश कौशल, अतुल गोविंल, विनोद खुराना, सुनील गौतम मुकुल सक्सेना संजय शर्मा, राजकुमार मित्तल, देवेश कौशिक, सुशील गोयनका विकास अग्रवाल सुनील दत्त शेखर वर्मा आशीष गुप्ता गिरीश सोनी शैलेंद्र वर्मा राकेश वर्मा शिवकुमार अग्रवाल विकास वर्मा आदि उपस्थित रहे।
![]()
