–शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आने वाली 7 जून 25 को बकरीद होने की संभावना है इसी त्योहार को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट है इसलिए सभी जिलों-तहसीलों व कस्बों में शांति समिति की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। उसी क्रम में कोतवाली सिकन्दराबाद में ईद के त्योहार को लेकर नगर एसडीएम संतोष कुमार जगराम व सीओ पूर्णिमा सिंह ने शांति समिति की बैठक की ओर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर नगर के गणमान्य व संभ्रात एंव धर्मगुरुओ ओर उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र, इटवा व्यापार मंडल व अन्य संगठन के पदाधिकारीयों ने शासन प्रशासन की गाईड लाईन का पालन करने व कराने की गुहार लगायी ओर आश्वासन दिया। बैठक में नगर एसडीएम, सीओ पूर्णिमा सिंह व नगर कोतवाल ने कहा की ईद की नमाज़ नियमानुसार ईदगाह परिसर में ही होनी चाहिए ओर सड़को पर नमाज़ नहीं करने दी जायेगी ओर कुर्बानी उन ही जानवरों की होनी चाहिए जो जाइज है ओर नाजायज जानवरों की कुर्बानी करने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी क्योंकि नाजायज पशुओं की कुर्बानी पर सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। ओर बताया की कुर्बानी खुले में नहीं की जानी चाहिए ओर उनके अवशेष इधर उधर ना फेंकें। आपकी सुविधा के लिए नगर पालिका की टैक्टर ट्रौली लगातार अवशेषों को उठाती रहेगी ओर इसके अलावा अपने बच्चों को हिदायत दे की टूव्हीलर पर केवल 2 सवारी ही यात्रा करे ओर हुरदंग ना करें अन्यथा कानून कार्यवाही की जायेगी इसके बाद नगर कोतवाल अनिल कुमार शाही ने कहा की पुलिस शासन के आदेशो का पालन कराने के लिए तैयार रहेगी हर कीमत पर कानून व्यवस्था नही बिगड़नें देंगे।
![]()
