खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल एवं दिव्य जीवन संघ शाखा, खुर्जा के तत्वावधान में ऋषिकेश के महान संत सतगुरु देव स्वामी देवानंद जी महाराज का 89 वां जन्म जयंती कार्यक्रम स्वामी देवानंद सत्संग भवन पर प्रभु नाम का गुणगान करते हुए धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम हनुमान चालीसा एवं प्रभु नाम के महामंत्र जाप से प्रारंभ हुआ। विपिन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, केके बंसल, ठाकुर दुष्यंत सिंह, मोहित मित्तल, ललिता अग्रवाल, ने प्रभु नाम का मधुर संकीर्तन कराया । मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल ने कहा स्वामी जी एक महान तपस्वी सरल हृदय संत थे। वे त्याग की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। वे मोह माया से दूर थे, उन्होंने जीवन भर कभी सिर पर कपड़ा तक नहीं रखा और न ही कभी पैरों में जूते चप्पल पहने, स्वामी जी कहते थे – बांटते रहो , बांटते रहो, कभी किसी से कोई किसी प्रकार की इच्छा मत करो। सचिव ने कहा जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। मंडल के अध्यक्ष दिनेश प्रदीप ने कहा स्वामी जी एक विलक्षण संत थे, वे एक बार जिससे मिल लेते थे ,उसे नाम लेकर ही बुलाते थे। प्रभु नाम का संकीर्तन करना, उनकी दिनचर्या में शामिल था। स्वामी जी को तेलुगू, उड़िया,हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान था। उन्होंने अनेक पुस्तकें भी लिखी। मंडल के संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह ने स्वामी जी को एक महान तपस्वी और त्यागी महापुरुष बताया । उनका सादा जीवन उच्च विचारों से ओतप्रोत था। मंडल के समर्पित कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल ने स्वामी जी के जीवन के संस्मरण सुनाते हुए उनके भजन” कम हियर, माई डियर, कृष्ण कन्हाई, मैंने तेरे लिए, हृदय अंदर बिल्डिंग बनाई और राम नाम की गाड़ी पर, राम धाम को जाएंगे, चैकिंग होगी रास्ते में, हरि बोल टिकट दिखाएंगे। हरि बोल नाम टिकट दिखाएंगे । कार्यक्रम का संचालन जय भगवान अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में केके बंसल, सौरभ बंसल, सत्य प्रकाश, अरुण बंसल, रमेश बंसल, अवनीश बंसल, विक्रम सिंह, डॉक्टर आरसी वर्मा, राम भरोसे लाल सिंघल, जगदीश चंद्र, राजेश पचौरी, कौशल शर्मा, अजय कौशल, नीरज नीम बंसल मंजू बंसल विनय वर्मा, वासुदेव, प्रियदर्शन भारद्वाज, हरेंद्र शर्मा, महेश भार्गव आदि सैकड़ो स्त्री पुरुष भक्तों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी भक्तों ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी।
![]()
