सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के मुहल्ला कायस्थबाडा़ के नाले में गंदगी के अंबार इस प्रकार लगे हुए हैं कि आमजन के अलावा राहगीरों का आवागमन करना मुश्किल होता नजर आ रहा है। नाले के आसपास के लोगों ने बताया की नगर पालिका इस नाले की सफाई समय से नहीं करा पा रही है जिससे यह नाला चौक हो रहा है ओर बताया की नगर पालिका के सफाई कर्मी खुद ही शहर का कचरा इस नाले में डाल देते हैं ओर अब तो पशुओं के अवशेष पर नाले में तैरते नजर आ रहे हैं जिस कारण इस नाले में गंदगी के अंबार लग जाते हैं ओर पानी रुककर सड़ने लगता है जिससे बदबू आने के कारण वातावरण दूषित होने लगता है। जिससे लोगों में नगर पालिका के प्रति रोष व्याप्त होता देखा जा रहा है।
![]()
