खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। एसपी देहात डा0 तेजवीर सिंह ने बताया की मुखबिर की सूचना पर अरनियाँ क्षेत्र के भोगपुर अडंरपास के पास से एक नाबालिग सहित 3 हथियार तस्करों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि इस बाल अपचारी से हथियार तस्कर मोंटी व कृष्णा तस्करी कराते थे ओर बताया की इस शातिर बदमाश आन लाईन हथियार सप्लाई करते थे ओर पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध पिस्टल, 6 देसी तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किये है ओर बताया की मोंटी पर 11 व कृष्णा उर्फ भूरा पर 4 संगीन मुकदमे दर्ज हैं मोंटी तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था।
![]()
