–लुटेरे व ठगी धर्म को भी बना रहे हैं अपना हथियार

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल शातिर बदमाश व लुटेरे एंव ठगी करने वाले नये नये पैतरे बदलकर लोगों को ठगते देखा गया होगा लेकिन अब ठगों के गिरोह ने आस्था के नाम से भी ठगी करनी शुरु कर दी है। नगर की अनाज मंडी में एक ठगी करने वाले गिरोह ने 3 दिन लगातार भजन कीर्तन कर श्रद्वालुओं को भाव विभोर कर लिया ओर उसके बाद उनसे दान के नाम पर 5-5 हजार रुपए की वसूली भी की ओर उसके बाद फिर गाड़ी खराब होने के बहाने से लगभग 15 हजार ओर ठग लिये। हिंदूस्तान राष्ट्रीय परिवार के नगर अध्यक्ष राजीव गोयल ने बताया की एक भजन कीर्तन करने वाली टीम अनाज मंडी में आ धमकी ओर बताया की हम लोग दिल्ली के चांदनी चौक के भगवान जगन्नाथ मंदिर से आये हैं और हम लोग भजन कीर्तन करने की अनुमति चाहते हैं।

इस आग्रह पर पर मंडी के व्यापारीयों ने सहमति जताते हुए भजन कीर्तन करने की अनुमति दे दी ओर भजन कीर्तन होने लगा ओर वो ठगों का गिरोह प्रसाद भी अपनी तरफ से बनवाकर लाते थे ओर इस भजन कीर्तन के बहाने से मंडी के कुछ व्यापारीओ से 5-5 हजार रुपए ऐठ लिए इस प्रकार उस गिरोह ने 30-35 हजार रुपए ऐठ लिए ओर अंत में जाते समय गाड़ी खराब होने का बहाने से लगभग 10-15 हजार रुपए ओर ऐठ लिए ओर बताया की हम लोगों ने उनसे फोन न0 मांगा तो कहा की हम लोग फोन नहीं रखते हैं केवल भगवान का भजन कीर्तन ही करते हैं। इस ठगी का हम लोगो को एहसास जब हुआ की जब वो लोग आजतक वापस लोट कर नहीं आये क्योंकि वो लोग भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकालने की बात कह रहे थे मगर आज तक नहीं लौटें इससे यह प्रतीत होता है की हम लोगों के साथ भजन कीर्तन के नाम पर ठगी की गयी है ओर हम लोगों यह भी कहना है की ऐसे ठगों के गिरोह के चक्कर में आमजन ना आये ओर सावधान व सतर्क रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *