सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर में संचालित करप्शन फ्री इंडिया संगठन के पदाधिकारीयों ने सिकंदराबाद की तहसील में कर्मचारियों द्वारा लापरवाही व भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगाए ओर भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरते हुए हल्ला बोल प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संगठन के जिला अध्यक्ष सुशील प्रधान के नेतृत्व में जीटी रोड़ से चलकर तहसील परिसर में जा पहुंचा। तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ के नाम का एक ज्ञापन तहसीलदार धर्मवीर भारती को सोंपा और संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय, चौधरी प्रेमराज भाटी और नगर अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने मोके पर बताया की आमजन व विशेषकर किसानों के साथ हो रहे शोषण व भ्रष्टाचार को लेकर आज हमारे संगठन ने यह धरना प्रदर्शन किया है ओर आगे भी करते रहेगें और कहा की किसान जब अपने कार्य दाखिल खारिज, खसरा-खतौनी, नाम जुड़वाने कटवाने को तहसील में आता हो लेखपाल व अन्य कर्मचारी उनको तालूमिकचर देकर टाल-मटोल कर टरका देते हे और चक्कर पे चक्कर कटवाते रहते है ताकी किसान मजबूर होकर रिश्वत देकर कार्य कराये। ओर अपनी मांग रखते हुए कहा की आमजन की सुविधा हेतू एक रिसीविंग कांउंटर होना चाहिए ताकी आला अधिकारीयों की अनुपस्थिति में अपनी शिकायत दर्ज कराकर रिसीविंग प्राप्त कर सके और चेतावनी देते हुए कहा की अगर कोई कार्रवाई नही होती हे तो हमारा संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। इसी मामलें को लेकर जब हमारे जिले के संवाददाता ने एसडीएम दीपक पाल से वार्ता की तो एसडीएम बताया की करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओ ने जो आरोप तहसील कर्मचारियों पर लगाये है वो बिल्कुल निराधार व गलत है।
हमने जब संगठन के कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारी का नाम जानना चाहा और उनके खिलाफ साक्ष्य मांगे तो वो लोग बगलें झांकने लगे ओर पुख्ता साक्ष्य नही दिखा सके और कहने लगे की हम लोग 8-10 दिन में भ्रष्ट कर्मचारियों के नाम व साक्ष्य प्रस्तुत कर देंगें। एसडीएम ने संगठन के कार्यकर्ताओं से कहा कि जब हमारे पास पुख्ता सबूत आ जायेंगे तो उन लापरवाह व भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जरुर की जायेगी। इस हल्ला बोल प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आलोक नागर, बलराज हुंण, कृष्णपाल यादव, प्रेम प्रधान, कृष्णा नागर, ब्रह्मपाल कपाड़िया, मुंशी जाहिद, राजकुमार पीलवान, यतेंद्र नागर, बंसत भाटी, धीरसिंह भाटी, दया प्रधान, मोहित अधाना, डाक्टर पिंटू, विजय प्रधान, ऋषि बंसल, नारायण भाटी, राकेश भाटी, रवि पहलवान, आदेश पहलवान, गजेंद्र सागर, अनिल सागर, उद्धम सिंह दरोगा, मलखान सिंह यादव, जगवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, हरवंश सिंह, दिनेश शर्मा, सुबोध कुमार, चौधरी रामवीर, जितेंद्र कुमार, शादीराम,किरनपाल सिंह, राजकुमार कपिल, तेजवीर, विशाल सहित काफी किसान मौजूद रहे।
![]()
