सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। श्रावण मास में महिलाओं का मुख्य व बहुत मनभावन एवं प्रिय त्योहार हरियाली तीज का बताया जाता है। इस दिन महिलाएं मेंहदी लगाकर झूला झूलकर खुशी मनाती हैं। रेलवे रोड पर संचालित अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं की एक मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में 102 छात्राओं ने बढ चढकर भाग लिया। मेंहदी प्रतियोगिता की दौड़ में सीनियर वर्ग में प्रथम चिंकी, कल्पना दूसरे स्थान पर तथा सिया भाटी ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी तथा जूनियर वर्ग में प्रथम एलिस, दूसरे स्थान पर पल्लवी व तीसरे स्थान पर आकांक्षा ने बाजी मारी। सभी विजेताओं को स्कूल के मुख्य अतिथि शंकुन बंसल तथा प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया तथा अन्य छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर बधाई दी।
![]()
