खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत अंगीकृत गांव सीकरी में देश प्रेम विषय पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज के निर्देशानुसार सीकरी गांव में उन्नत भारत अभियान की संयोजिका प्रो रेखा चौधरी सह संयोजक प्रो वीना माथुर व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता सिंह ने सीकरी में जाकर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम जनों के साथ ग्राम सभा संपन्न कराई। एकत्रित ग्रामीण बच्चों महिलाओं और ग्राम वासियों को ईमानदारी व कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। प्रो बीना माथुर ने कहा देश प्रेम से बड़ा कोई धर्म नहीं है। डॉ गीता सिंह ने कहा कि युवाओं का व्यसनों से दूर रहना ही देश प्रेम है। प्रो रेखा चौधरी ने कहा कि देश की प्रगति और विकास के लिए कार्य करना ही देश प्रेम है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीण बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
![]()
