सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ नें नगर सिकंदराबाद के हनुमान चौक पर दोनों बेटीयों मनीषा व निक्की को श्रृद्धाजंली देकर मौन प्रदर्शन किया और इस घोर अत्याचार की निंदा करते हुए शासन प्रशासन से आरोपीयों को फाँसी की सजा दिलाने की गुहार लगाई।
इस मोके पर जिला संयोजक कर्मवीर भाटी , नगर अध्यक्ष अरविंद नोहिया व प्रदीप बसौया ने कहा की हरियाणा मे बहन मनीषा के साथ जो अत्याचार व घटना हुई उसकी हम लोग निंदा करते है ऐसे ही गौतमबुद्धनगर के गांव सिरसा में हमारी बहन निक्की पर दहेज के लोभीयों दहेज के खातिर खुब अत्याचार किया और अंत में उसको जिंदा जला दिया गया ऐसे लोगो के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए यानी उन दरिंदो को फाँसी की सजा होनी चाहिए और कहा की हमारा संगठन समाज में फैली कुरीतियो के खिलाफ लड़ता रहेगा और बहन बेटी पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हुंकार भरेगा। इस मौके पर प्रिया, माही, प्रियंका, टीना, दीपक, दीपू , ध्रुव, हर्षित, गोरी, सिफा के अलावा काफी छात्र छात्राएं मोजूद रहे।
![]()
