खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल खुर्जा के तत्वाधान में एक संकीर्तन मयी नगर शोभा यात्रा नौ गंज शिकारपुर से प्रारंभ होकर, नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो से होती हुई अंत में दाऊजी महाराज के मंदिर पर संपन्न हुई। इस अवसर प्रमोद भारद्वाज गुरुजी ने प्रस्तुति, “बजे बजे बधाई आज नंद बाबा के द्वार”. पूनम सोलंकी द्वारा प्रस्तुति “करके इशारे बुलाई गई रे, बरसाने की छोरी, राधा गोरी गोरी”. संगीत सम्राट मनीष तायल द्वारा प्रस्तुति “दाउ दादा है मेरे साथ, फिर फिक्र हमें काहे की।” रविंद्र प्रजापति ने प्रस्तुति दी ,रात श्याम सपने में आए, दहिया पी गए सर.. र.. र..” इसके अलावा मेरा छोटा सा दाऊ भैया बड़ा प्यारा लागे। बंटी सैनी ने प्रस्तुति दी, “नाम मेरे दाऊ भैया का जिस-जिसने भी गया है, उसे बांके बिहारी ने अपना बनाया है।” आदि धुनों से सारा वातावरण भक्ति मय हो गया। नर-नारी, वृद्ध और बच्चे, प्रभु की मस्ती में नाचते गाते दिखाई दिए। जो एक अलोकिक छटा का अनुभव करा रहे थे। मार्ग में जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए। निवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा की और जलपान भी कराया। डी सी गुप्ता कांटे वालों ने बताया कि हमारे देश में सनातन धर्म के अनुसार भादों मास के शुक्ल पक्ष की छठी तिथि में श्री कृष्ण जी महाराज के बड़े भाई बलदाऊ जी महाराज का जन्म उनसे पहले और लगभग 11 महा पूर्व हो चुका था। इसलिए भादों के शुक्ल पक्ष की छठी को भगवान बलदाऊ जी महाराज का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर श्री ठाकुर बलदेव जी महाराज प्रबंध सेवा समिति के मुख्य अध्यक्ष शिवकुमार गोयल वृंदावन वालों ने बताया कि नगर संकीर्तन शोभा यात्रा बलदाऊ जी महाराज के जन्म उत्सव के अवसर पर श्री ठाकुर बलदेव जी महाराज स्थान नौगंज शिकारपुर से बड़े धूमधाम से पूजा अर्चना व आरती वंदन कर भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण कर मनाई गई। शोभायात्रा में पवन अग्रवाल, प्रमोद भारद्वाज गुरुजी, एडवोकेट ममता अग्रवाल, विक्रम प्रजापति, चेतन अग्रवाल, डीसी गुप्ता, बन्टी सैनी, ललित अग्रवाल, राजकुमार सोलंकी, पूनम चौहान विनोद कुमार आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रभु नाम की मस्ती में जमकर नृत्य किया।
![]()
