सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत देश में सनातन धर्म के अनुसार भादों मास के शुक्ल पक्ष की छठी तिथी में श्री कृष्ण जी महाराज के बड़े भाई बलदाऊ जी महाराज का जन्म उनसे पहलें यानी लगभग साढ़े 11 माह पूर्व ही हो चुका था इसलिए भादों के शुक्ल पक्ष की छठी को भगवान बलदाऊ जी महाराज का जन्मोत्सव  मनाया जाता है। उसी क्रम में शुक्रवार को बलदेव जी महाराज का जन्मोत्सव  बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

नगर स्थित अनाज मंड़ी के पास प्राचीन रानी वाले मंदिर में बलदेव छठ यानी बलदाऊ जी महाराज का जन्मोत्सव  बड़े धूमधाम से पूजा अर्चना व आरती वंदन कर भंड़ारा लगाकर प्रसाद वितरण कर मनाया गया। दूसरी तरफ मुहल्ला केसरीबाड़ा में बलदेव कृष्ण मंदिर पर भी बलदेव छठ का मेला लगाकर बलदाऊ जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया और प्रसाद वितरण किया और रात में सुंदर-सुंदर झांकियां भी सजायी गयी जिसे देखकर भगवान श्रीकृष्ण व बलदेव जी महाराज का आभास होने लगा। वहीं श्रृद्धालुओ नें चाट पकोड़े जेसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और बच्चों के लिए खिलोनों की खरीदारी की।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *