गुलावठी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। पुलिस ने महिलाओ को बेवकूफ बनाकर गहने लूटने वाले टप्पेबाज को 02 कुंडल व एक हजार रुपए सहित गिरफ्तार कर भंडाफोड कर दिया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया की मुखबिर की सूचना पर भमरा रोड़ के पास से एक शातिर टप्पेबाज को गिरफ्तार कर लिया ओर इससे पूछताछ मे इसने अपना नाम अययुब पुत्र अब्दुल अली मेरठ हाल निवासी गाजियाबाद बताया ओर इसके कब्जे से 02 कुंडल सोने के, एक हजार रुपए नकद, एक अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किये है और बताया की इसने अपने एक अन्य साथी संग मिलकर 23 अगस्त को गुलावठी के सैदपुर रोड से एक महिला के साथ टप्पेबाज कर कानों की बाली चोरी कर ली थी और 28 अगस्त को धौलाना अड्डे से एक महिला से टप्पेबाजी कर कानों के कुंडल चोरी कर लिए थे। जिसमें गुलावठी थाने मे मुकदमें दर्ज थे ओर फरार चल रहा था।
![]()
