-एक की मौके पर ही मौत व एक हुआ घायल

अहमदगढ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव खुदादीये कट  के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ग्रेटर नोयडा डिपो की बस ने बाईक सवारों युवकों को रोंद डाला। इस सड़क हादसे में थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव ढक्कनला निवासी युवक शनि 19 वर्षीय की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और उसका साथी दूसरा घायल गोरव घायल हो गया। इस घटना की सूचना पर परिजनों में मातम छा गया और आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंच गए और स्थानीय पुलिस भी मोके पर पहुंच गयी और मृतक शनि के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया ओर दूसरे घायल को ईलाज हेतू अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। स्थानिय पुलिस ने बताया की ये दोनों बाईक सवार डिवाई में मक्का बेचने जा रहे थे पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ग्रेटर नोयडा डिपो की बस ने इन बाईक सवारों को रोंद डाला।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *