बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। कोतवाली बुलन्दशहर पुलिस ने रात को बसों से चोरी करने वाले गिरोह के पाँच शातिर चोरो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की जब नगर कोतवाली बुलंदशहर की टीम संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी तभी मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर रात में बसों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के पाँच शातिर चोरो को गिरफ्तार कर बडी कामयाबी हासिल कर ली और बताया की इनसे पूछताछ मे इन शातिर चोरों ने अपने नाम सरगना सरफराज, आबिद, रिजवान, सुहैल और आसिफ बताये ओर बताया की सरफराज पर 13 अपराधिक मुकदमें दर्ज है और बाकी सब पर भी कई कैस दर्ज है ये शातिर चोर दिल्ली, गाजियाबाद के अलावा कई जिलों मे वारदातों को अंजाम दे चुके है। इनके कब्जे से 5 बैटरी, 5 अदत अवैध चाकू और एक वैगनार कार बरामद की गयी है और बताया की इन सभी शातिर चोरों को जेल भेजा जा रहा है।
![]()
