–अनेकों शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुर्जा। ।भारत पुष्प। जहां एक तरफ भारी बारिश लोगों के लिए मुश्किल बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ नाले नालियों के गंदे पानी से मौहल्ले में हो रहे जलभराव से लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। नगर के मौहल्ला नवलपुरा भार्गव वाली गली की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। यहां के लोगों का कहना है कि कई बार पालिका के अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों से नाले की सफाई को कहा गया है परंतु हर बार सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता है। उनका कहना है कि नाला पूरी तरह से चोक पडा हुआ है जिस कारण बरसाती पानी नाले में न बहकर मौहल्ले में भर जाता है। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पडता है। जिससे बिमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं इस गंदे जलभराव में मच्छर व जहरीले कीडे पैदा होने का भी डर लोगों को सता रहा है।  लोगों ने बताया कि अब स्थिति ज्यादा बद से बदतर हो रही है। जिस कारण लोगों को घरों से निकलकर प्रदर्शन व आंदोलन करना पडेगा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *