–सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर बड़े धूमधाम से 2 अक्टूबर तक जगह-जगह सेवा पखवाड़ा के मनाया जा रहा है। उसी क्रम में नगर के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में सेवा पखबाड़े के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओ संग मिलकर रक्तदान शिविर लगाया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष विकास चौहान व क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर किया। इस शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी रक्तदान कर इस महादान में अपना योगदान किया। सभी रक्तदान दाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए कहा गया कि आपातकालीन समय में जरुरतमंदों को की मदद के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह, मण्डल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, दिवाकर सिंह पिंकी बोहरा, अरविंद दीक्षित सहित काफी कार्यकर्ता व नगर निवासी एंव समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
![]()
