सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। डीएवी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनीय का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनीय में जिले के विभिन्न तहसीलों के कोलिज के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें सिकन्द्राबाद के जैन इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र हर्षित व ध्रुव सैनी ने जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन कर दिया। जैन इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुधीर सोलंकी ने बताया कि जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन डीएवी इंटर कॉलेज बुलंदशहर में किया गया। प्रदर्शनी सीनियर एवं जूनियर दो वर्गों में विभाजित थी। सीनियर वर्ग में विद्यालय की कक्षा 12 के छात्र हर्षित एवं ध्रुव सैनी ने अपने मॉडल के साथ प्रतिभाग किया। ध्रुव सैनी और हर्षित की टीम ने सीनियर वर्ग में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को जिला विद्यालय निरीक्षक बुलंदशहर द्वारा ₹3000 का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अब यह छात्र अपने मॉडल के साथ मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *