–जमकर चले लात-घुंसे नुकिले हथियार
बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल कॉलिजों के साथ – साथ स्कूली बच्चों मे भी गुट-बाजी होने लगी है और किसी ना किसी बात को लेकर आपस में 2 गुट भिड़ जाते है और खुनी संघर्ष का खेल बिना किसी भय के शुरू हो जाता है। नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर किसी बात को लेकर छात्रों के 2 गुट आपस में भिड़ गये जमकर हाथापाई कर मारपीट करते नजर आये। दावा किया जा रहा है की मारपीट में डंडियों का भी सहारा लिया गया और स्टील पंच व नुकिली वस्तु का भी प्रयोग किया गया जिससे एक गुट के 2 छात्रों को दंबग छात्रों ने पीट-पीटकर लहुलुहान दिया।
घायल छात्रों का ईलाज कराया जा रहा है और सूचना पर स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और वायरल वीडीयो के माध्यम से आरोपीयों की जांच पड़ताल में जुट गयी।
![]()
