अहमदगढ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल रील बनाने का शौक लोगों के सिरों पर सवार हो रहा है। जिसके शौकीन विभिन्न प्रकार के स्टंट कर जान जोखिम में डाल लेते और कभी कभी दूसरो की भी जान ले बैठते है और बाद उनके परिजन हाथ मलते रह जाते है जबकि पुलिस भी ऐसे स्टंटबाजो पर कार्यवाही करती रहती है फिर ऐसे सिरफिरे स्टंटबाज अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसी हरकते करने से बाज नही आते है। ऐसा ही एक मामला जिला बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र का सामने आया है इस क्षेत्र के पुठरी कला गांव के पास 2 सिरफिरे स्टंटबाज हार-जीत की शर्त लगाकर अपने-अपने टैक्टरों से स्टंट करने का वीडीयो वायरल हो गया। इस वायरल वीडोयो को देख अहमदगढ़ पुलिस हरकत में आयी और मौके पर पहुंच कर दोनों टैक्टरों को कब्जे में लेकर उनके मालिकों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर शिकंजा कसा। इस कार्यवाही को देख स्टंटबाजों में हड़कंप मच गया।
![]()
