बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। अखिल विश्व गायत्री परिवार की मुख्य संरक्षिका रहीं वंदनीय माता श्रीमती भगवती देवी के 100वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देश भर में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महायज्ञ की श्रृंखला में बुलंदशहर जिले में भी 8 स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। खुर्जा रोड स्थित श्री गायत्री संस्कार पीठ पर गायत्री मंदिर में संस्था के वरिष्ठ सदस्य नरेश गिरी, दीपचन्द बाबू एवं बीएल वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक उमेश कुमार चौधरी ने भारत सहित पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण में गायत्री परिवार के महान योगदान का वर्णन करते हुए सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया। सुबह से शाम तक चले गायत्री परिवार के रक्तदान शिविर में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, मधु अग्रवाल, वीरेन्द्र तिवारी, सोनू देवी, तरुण शर्मा, प्रखर चौधरी, प्रशान्त त्यागी, रेखा रानी, सलीम ख़ान, विनय शर्मा, बबलू चौधरी, राज कौशिक, भास्कर कौशिक, ललित अग्रवाल, संजय शर्मा, देव शर्मा आदि ने सहर्ष रक्तदान किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *