खुर्जा। ।भारत पुष्प। गुरूवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम एवं द्वितीय इकाइयों द्वारा महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा । राष्ट्रीय श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं ने संकल्प लिया कि प्रतिदिन 2 घंटे श्रमदान करके अपने महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखेंगी। स्वयं सेविकाओं ने पुस्तकालय की विभिन्न अलमारीयों तथा पुस्तकों से धूल मिट्टी हटाकर साफ किया। यह कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गीता सिंह एवं डॉ मनु आर्या के निर्देशन में किया गया। प्राचार्या ने स्वयंसेविकाओं को अपने घरों का कचरा सड़क पर ना फेंकने का संकल्प दिलाया। सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग कूड़े दान में रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता सिंह ने कहा कि स्वच्छता से न केवल वातावरण बल्कि मन भी प्रसन्न एवं उत्साही रहता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वच्छता के प्रति सजग एवं जागरूक रहना चाहिए, ताकि बीमारियों से मुक्त रह सके। डॉ गीता सिंह व मनु आर्या ने प्रतिदिन स्वच्छता के 2 घंटे श्रमदान करने तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। सभी स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़कर सफाई में हिस्सा लिया तथा महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *