खुर्जा। ।भारत पुष्प। रामलीला मैदान में उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध श्री रामलीला कमैटी रजिस्टर्ड खुर्जा के तत्वावधान में 75वाँ स्थापना वर्ष में पण्डित वेद प्रकाश शर्मा व पण्डित प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा लीला खर दूषण युद्ध, रामचन्द्र जी द्वारा वध, सीता जी का अग्नि प्रवेश, मारीच वध का मंचन किया गया। खरदूषण युद्ध राम और खर तथा दूषण नाम के राक्षसों के बीच हुआ था। शूर्पणखा के उकसाने पर, खर और दूषण ने अपनी १४,००० की दानव सेना के साथ राम और लक्ष्मण पर आक्रमण किया. श्री राम ने अकेले ही इस विशाल सेना और खर-दूषण का वध कर दिया, जिसमें उन्होंने एक शक्तिशाली अस्त्र का प्रयोग किया, जिससे राक्षस आपस में ही लड़कर मर गए । यही पर लीला को विश्राम दिया गया , उसके उपरांत श्री रामलीला कमेटी (रजि.) खुरजा के समक्ष स्टेज लीला में (दर्शकों) को रामलीला के मंचन के दौरान स्टेज पर प्रस्तुत की जाने वाली लीलाओं (नाटक या प्रदर्शन) का आनंद जनता ने उठाया। रामलीला रामायण महाकाव्य की घटनाओं का एक पारम्परिक प्रदर्शन है, जिसमें गीत, संवाद, गायन और पात्रों के माध्यम से रामायण की कथा को दर्शाया जाता है।

दर्शक इस प्रदर्शन में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश प्राप्त करते हैं और इसे मनोरंजन का एक साधन भी मानते हैं। इस दौरान प्रधान पुनीत साहनी (विक्की), महामंत्री सचित गोविल, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, जन. मैनेजर दीपक गर्ग, मंदिर इंचार्ज अशोक पालीवाल, सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य, प्रिंट मीडिया प्रभारी रजत अग्रवाल, लीला इंचार्ज महेश भार्गव, स्टेज लीला संयोजक डीसी गुप्ता कांटे वाले, ललित मोदी कस्टोडियन अशोक अग्रवाल टिम्मी, उप प्रधान विशाल वाधवा, मैनेजर डॉक्टर सुधांशु दत्त शर्मा, अजय शर्मा, रवि अग्रवाल, आशीष गोयल, विकास वर्मा, चेतन प्रकाश शर्मा, शेखर वर्मा, शिवम् कालरा, राजीव वार्ष्णेय आदि सभी रामलीला कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *