पहासू: ।भारत पुष्प। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण समेत स्वास्थ्य पर विचार रखे गए और सभी को जागरूक किया गया।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में लगभग 400 महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने फीता काटते हुए किया। उन्होने कहा कि स्वस्थ महिला ही राष्ट्र के सशक्तिकरण की आधारशिला  होती है। इसलिए महिला को अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि सशक्त नारी ही सशक्त परिवार की नींव होती है। मेले में टीबी से पीड़ित दस महिलाओं को किट दी गई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. मनोज कुमार ने बताया कि खून की कमी से ग्रसित 175  महिलाओं को पोषण किट दी गई। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी दी गई। मौके पर पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत नारी शक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने उनके इलाज की अस्पताल में  निशुल्क व्यवस्था है। कार्यक्रम में शंभू सिंह राघव, मनोज गर्ग, कुलदीप सिंह, सर्वेन्द्र शर्मा, अवनीत शर्मा, संजय सूर्यवंशी, मनोज, गोपाल शर्मा, सुरेन्द्र कुमार आदि रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *