-असली घी बता कर नकली घी से तैयार ढ़ेड़ लाख की सोन पापड़ी की जा रही थी तैयार

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। अनूपशहर रोड़ पर गौरीशंकर लोहे वाली गली में संचालित पारस एजेंसी सोन पापड़ी के गोदाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर लगभग ढ़ेड़ लाख रुपए की नकली घी से तैयार सोन पापड़ी जब्त कर नमूने भरकर गोदाम को सील करने की कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा विभाग के असिस्टेंट कमीश्नर विनित कुमार ने बताया की डीएम श्रुति शर्मा के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुलन्दशहर के अनूपशहर रोड़ पर लोहे वाली गली में गौरीशंकर सोन पापड़ी के गोदाम पर छापेमारी की जिसमें मोके पर असली घी की बजाय वनस्पति तेल, रिफाइंड़ व रंगीन पोहे से सोन पापड़ी बिना फूड़ लाईसेंस के तैयार की जा रही थी। इनके पास कोई फूड़ लाईसेंस नही मिला दूसरे नाम का लाईसेंस था और बताया की आगामी त्योहारों को लेकर बड़ी मात्रा मे नकली  सोन पापड़ी तैयार कर बाजार में उतारने की तैयारी की रही थी और बताया की मौके से 400 ग्राम के 1900 और 800 ग्राम के 1200 डिब्बे जिन पर बटर , ड्राई  फ्रुटस, देशी घी के लोकलुभावने स्लोगन लगे बरामद किए है और फैक्ट्री को सील कर नमूने भरकर लैब भेज दिये गए है और रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई करने का विभाग दावा कर रहा है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *