स्याना। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 25 सितम्बर की रात को जिला बुलंदशहर के थाना स्याना में 15 हजार के ईनामी गैंगस्टर उमर की स्याना पुलिस-स्वाट टीम संग हुई मुठभेड में 15 हजार का ईनामी उमर हुआ लंगड़ा। घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। सीओ स्याना ने बताया की आजकल शांति व्यवस्था बनाने हेतू जिला कप्तान दिनेश कुमार ने चेकिंग अभियान चला रखा है।

उसी क्रम में जब स्याना महिला पुलिस स्याना के पशु पेंठ के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी सामने से एक संदिग्ध बाईक सवार आता दिखाई दिया तो उसको रुकने का ईशारा किया तो वह भागने लगा ओर पुलिस के पीछा करने पर ओर अपने आप को पुलिस द्वारा घिरा जानकर पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी तो पुलिस ने जबाबी व आत्मरक्षा हेतू फायरिंग की तो ईनामी गेंगस्टर उमर के पैर मे गोली लगने से घायल हो गया बदमाश उमर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया और इसके कब्जे से एक बाईक, जिंदा व खोका कारतूस बरामद किये गए है। ओर बताया की इस बाछिंत बदमाश पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *