खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चन्द्र सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 36 वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल एवं खो-खो भैया प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डोमेश्वर साहू, क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं सुमन अर्पित कर हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र पाल सिंह ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोमेश्वर साहू ने प्रतियोगिता के समापन की विधिवत घोषणा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के विजयी भैया को मेडल पहनाकर ट्रॉफी प्रदान की । प्रतियोगिता का रिजल्ट निम्न प्रकार रहा बाल वर्ग में खो-खो में प्रथम स्थान पूर्व क्षेत्र ने प्राप्त किया तथा वॉलीबॉल में बिहार क्षेत्र प्रथम स्थान पर रहा । किशोर वर्ग में खो-खो में उत्तर क्षेत्र ने बाजी मारी तथा वॉलीबॉल में बिहार क्षेत्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । तरुण वर्ग में खो-खो में दक्षिण क्षेत्र प्रथम स्थान पर रहा तथा वॉलीबाल में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ने परचम लहराया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति से माननीय व्यवस्थापक बनारसी दास एवं कार्यकारिणी के सदस्य राकेश बंसल एवं रामकिशन बंसल उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन शारीरिक खेलकूद प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता एवं आचार्या वर्षा शर्मा ने किया ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *