–बेसहारा पीड़ित गौवंशों की सेवा में लगे गौसेवकों को किया सम्मानित

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं ने कान्हा गौशाला में धूमधाम से गोपाष्टमी पर्व मनाया। गौमाता की पूजा अर्चना कर गौसेवा तथा गौपालन का संकल्प लिया। नगर और आसपास क्षेत्र में बेसहारा, घायल, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों का उपचार व सेवा करने वाले संस्था की गौसेवा टीम के 2 दर्जन कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। गुरुवार को अनूपशहर रोड पर नई मंडी स्थित कान्हा गौशाला पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा दीप्ति मित्तल, विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष कालीचरण स्वीट्स के संचालक मनोज कुमार शर्मा, राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह आदि ने पुरोहित आचार्य कृष्ण मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन करके गौमाता का पूजन, आरती, पुष्पवर्षा कर लोक कल्याण की प्रार्थना की। सभी ने गुड़, मिठाई, हरा चारा खिलाकर गौमाता के चरण स्पर्श कर वंदन किया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने कहा कि दीपावली एवं गोवर्धन पर्व के उपरांत अष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल में गौ-चारण प्रारम्भ किया था, जिसके बाद से ही गौसेवा के पुण्य पर्व गोपाष्टमी के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता है। समारोह के दौरान अतिथियों ने बुलंदशहर नगर और आसपास क्षेत्रों में बेसहारा सड़कों पर घूमने वाले बीमार, सड़क दुर्घटनाओं में घायल तथा अन्य कारणों से पीड़ित गौवंशों को दिन-रात रेस्क्यू कर चिकित्सा और कठिन परिश्रम से निरंतर सेवा करने वाले दर्जनों गौसेवक कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए सभी को माला पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर मंच पर सम्मानित किया। नगर पालिका द्वारा जल्दी ही शहर के लावारिस घायल, बीमार कुत्तों एवं अन्य पीड़ित पशुओं के संरक्षण के लिए शेल्टर होम बनाये जाने की घोषणा करने पर राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान गौमाता का विधिवत पूजन कर संस्था के माध्यम से गौशाला में 21 कुंतल हरा चारा तथा 30 किलो गुड़ की सेवा प्रदान की गई। राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा आयोजित गोपाष्टमी समारोह में नगर पालिका चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल, ईओ डॉ अश्वनी कुमार, राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह, कालीचरण स्वीट्स के संचालक मनोज शर्मा, राजीव सिंघल, कौशल कुमारी, नरेन्द्र सिंह, देवेश शर्मा, अरुण राजपूत, हर्ष गुप्ता, शिवा चौधरी, लकी पंडित, मनीष दिवाकर, शिवम कश्यप, पंकज कश्यप, ललित कश्यप, निकुंज गुप्ता, अर्पित भारद्वाज, अभिषेक कश्यप, करण राजपूत, सचिन राजपूत, लव लोधी, निखिल लोधी, ऋषभ चौधरी, अभिषेक चौधरी, सुरेन्द्र कुमार, श्रवण लोधी आदि सम्मिलित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *