खुर्जा। ।भारत पुष्प। पावन भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में श्री श्याम परिवार मण्डल द्वारा श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु भक्तों की भीड़ बाबा के दरबार में उमड़ पड़ी। मंदिर प्रांगण को पुष्पों, रोशनियों और झूमरों से भव्य रूप में सजाया गया था। चारों ओर “श्याम बाबा की जय!” के जयघोष गूंजते रहे।

संध्या के समय आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक नीशू शर्मा गाजियाबाद ने अपनी मधुर वाणी में एक से बढ़कर एक भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए।“श्याम मेरी कुछ मजबूरी है” और “हारे के सहारे श्याम हमारे” जैसे भजनों पर भक्तजन भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठे। भक्ति और आनंद का ऐसा संगम हुआ कि पूरा वातावरण श्रद्धा, प्रेम और उल्लास से परिपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में श्याम परिवार मण्डल के पदाधिकारीगण सहित नगर के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *