जहागीरपुर:-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स/मनोज सिंह) श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर रात 12:00 बजे केक काटा गया। खुर्जा जेवर रोड जहांगीरपुर की जनता अनाज मंडी में बाबा श्री खाटूश्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजित संकीर्तन में बाबा श्री खाटूश्याम का भव्य दरबार सजाया गया।आयोजन मे आचार्य श्री अतुल कृष्ण जी महाराज ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई और भक्तों को मोली बांधकर चंदन लगाया और आहुति कराकर बाबा श्री खाटू श्याम जी के चरणों में शीशबंदन कर सभी भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य अतिथि रहे पूर्व चेयरमैन मूलचंद शर्मा ने बाबा श्री खाटूश्याम की पावन ज्योत प्रज्जवलित कर आयोजन का शुभारम्भ किया।

इसके बाद भजन गायिका सुरभि चतुर्वेदी ने गणेश वंदना से संकीर्तन का आगाज किया।बाबा श्याम के भजनो का भक्तो ने झूम झूम कर आनन्द लिया।रात को बारह  बजे बाबा श्याम को भोग लगाकर केक काटकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सोनू शर्मा, आयुष अग्रवाल, नीरज शर्मा, मनोज कुमार सिंह, डॉ दिनेश अग्रवाल, योगेश शर्मा, भानु प्रकाश शर्मा, गीता ठाकुर,आदि सकड़ो भक्तो के संकीर्तन का आनंद लिया।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *