–पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ किया मुकद्दमा दर्ज

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिकंदराबाद देहात क्षेत्र के थाना चोला क्षेत्र के गांव ताजपुर बिरोंडी का वायरल वीडीयो सामने आया है। वायरल वीडियो में पेड़ से बांधकर नाबालिग को डंडे से पीटते 3 दबंग नजर आ रहे है। बताया जा रहा है की आरोपियों ने खुद मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

वायरल वीडीयो को देख व किशोर के बताये अनुसार पीड़ित के पिता ने थाना चोला में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। इस शिकायत के आधार पर चोला पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज लिया और गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है की यह मारपीट मछली पकड़ने को लेकर की की गयी थी।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *