खुर्जा। ।भारत पुष्प। 30 नवंबर 2025 को मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नोएडा ने अपने ऑडिटोरियम में एक शॉर्ट ड्यूरेशन कोर्स के लिए जिला बुलंदशहर के डॉक्टर्स को आमंत्रित किया। जिसमें स्ट्रोक मैनेजमेंट (ब्रेन हेमरेज, लकवा फ़ालिज वगैरह) पर सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ अमित श्रीवास्तव, बेसिक्स  आफ ईसीजी इंटरप्रिटेशन पर क्रिटिकल केयर एमरजैंसी मेडिसिन के हेड डॉ दिव्यांशु चंद्र व यूरोलॉजिकल इश्यूज़ एंऐ मेन्स हेल्थ (मूत्र एवं पुरुष रोग पर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी) सब्जेक्ट्स पर कंसलटेंट डॉ प्रांजल गुप्ता ने बेहतरीन लेक्चर डिलीवर किये। यूनानी डॉक्टर्स ने भी इन बीमारियों में यूनानी मेडिसिंस की इंर्पोटेंस और आश्चर्य जनक रिजल्ट्स पर अपने एक्सपीरियंस शेयर किये। सभी डॉक्टर्स ने माना कि आज के दौर में इंटीग्रेशन मेडिसिन पर काम किए जाने की जरूरत है। इस इवेंट के ऑर्गेनाइजर मार्केटिंग मैनेजर राजेश श्रीवास्तव व नियाज़ अहमद रहे। ऑल इंडिया यूनानी फेडरेशन के कन्वीनर डॉक्टर शान मोहम्मद ने मैक्स हेल्थकेयर के प्रबंधकों से अपील की कि वह अपने हॉस्पिटल में मिडिल क्लास लोगों के लिए कुछ इकोनॉमिकल पैकेज भी शुरू करें, जिससे हर आदमी को इलाज मिल सके। मैक्स हेल्थकेयर की जानिब से ऑल इंडिया यूनानी फेडरेशन के कन्वीनर डॉक्टर शान मोहम्मद, ट्रेजरार डॉक्टर नासिर हुसैन, यूथ कोऑर्डिनेटर डॉक्टर इम्तियाज मेव, खुर्जा से सीनियर फिजिशियन डॉक्टर इनाम उल्लाह खान, शिकारपुर से सीनियर फिजिशियन डॉक्टर सैयद हुसैन अली व बुलंदशहर से एपिडेमिक कंट्रोल रूम इंचार्ज डॉ अब्दुल कलाम को सम्मानित किया गया। इस इवेंट में बुलंदशहर से डॉक्टर हसीबुर रहमान, खुर्जा से डॉक्टर अख्तर अली सिद्दीकी, शिकारपुर से डॉक्टर परवेज़ आलम, अनूपशहर से डॉक्टर मोहम्मद चमन और गुलावठी से डॉक्टर ओवैस खान ने जिम्मेदारी निभाई।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *