खुर्जा। ।भारत पुष्प। ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल द्वारा कक्षा नर्सरी से कक्षा X तक के सभी टॉपर्स के लिए एक विशेष ‘फ्री टॉपर्स टूर’ का आयोजन किया गया। इस शैक्षिक एवं मनोरंजक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सराहना देना तथा आगे भी मेहनत करने के लिए प्रेरित करना था। इस यात्रा में दो समूह बनाए गए—एक समूह नर्सरी से कक्षा III तक के विद्यार्थियों का था, जिसमें कक्षा 3 के रैंक 5th से 8th  तक के सभी विद्यार्थी शामिल थे। इसमें 87 विद्यार्थी, 10 शिक्षक थे। विद्यालय से सभी विद्यार्थी शिक्षकों सहित खुर्जा के प्रसिद्ध  स्थल ‘अनोखी दुनिया’ के लिए रवाना हुए। अनोखी दुनिया बच्चों के लिए एक बेहद आकर्षक तथा ज्ञानवर्धक स्थल है, जहाँ के रंग-बिरंगे मॉडल, रचनात्मक प्रदर्शनियाँ और आकर्षक गतिविधियाँ बच्चों के लिए अत्यंत रोमांचक रहीं। दूसरा समूह कक्षा III से X तक के टॉपर्स का था, जिन्हें नई दिल्ली के प्रमुख शैक्षिक स्थलों—इंडिया गेट, राष्ट्रीय रेल संग्रहालय और राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का भ्रमण कराया गया। इसमें कक्षा 3 के तो फर्स्ट 4th रैंक के विद्यार्थी थे । कक्षा 4 से 10 तक रैंक 4th से 8th तक के सभी विद्यार्थी थे। वहां पर बच्चों ने परेड देखी, जो उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव रहा। यह पूरा संयुक्त ‘फ्री टॉपर्स टूर’ विधालय निदेशक राहुल राठी एवं रंजना सिंह एडवोकेट के सहयोग से आयोजित किया गया था, ताकि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान मिले और वे निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित रहें। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग, उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा तथा नई दिल्ली भ्रमण में साथ गए 12 आदर्श अध्यापकगणों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *