–राहगीरो का जीना मुहाल
अनूपशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल हर एक दुकानदार अपनी दुकान के आगे सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण को जन्म देता है और उसको जबतक तसल्ली नही होती जबतक की दुकान के आगे सामान ना रखा जाये। इस अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम का झाम लग जाता है और राहगीरो के आवागमन में परेशानी होती है।
इस अतिक्रमण को हटाने के लिए जब नगर पालिका टीम अतिक्रमण हटाने को आती है तो वही अतिक्रमणकारी पालिका टीम से भीड जाते है जैसे की अतिक्रमण करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार हो ओर जैसे उनकी अपनी ही जगह हो ओर हंगामा खड़ा कर देते है। इस क्षेत्र मे व्यापारीयों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों के आगे खुब जमकर अतिक्रमण कर रखा है जिससे जाम का झाम लग जाता है और आमजन के आवागमन में दिक्कत पैदा होती है। इसी अतिक्रमण के बाबत नगर के विभिन्न सामाजिक संगठन भी अनेको बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की शिकायत कर चुके है और हटाया भी जा चुका है मगर ये व्यापारी लोग अपनी हठधर्मी व मनमानी करने से बाज नही आते है। कस्बा निवासियों का कहना है की इस अतिक्रमण को देखकर भी अनदेखी व अनभिज्ञ बनी हुई है नगर पालिका और चेन की नींद सो रही है और आमजन परेशान है।
![]()
