बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रविवार को बुलंदशहर कोतवाली देहात व गुलावठी पुलिस की 50 हजार के ईनामी आजाद संग हुई मुठभेड में एक शातिर गेंगस्टर बदमाश आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर को पुलिस की गोली लगने से ढ़ेर हो ओर अन्य शातिर फरार होने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया की आजकल उ0प्र सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है इस योजना के अंतर्गत जिला बुलंदशहर मे भी चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
उसी क्रम में जब कोतवाली देहात पुलिस टीम स्याना रोड़ जसनावली के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से आ रहे संदिग्ध बाईक सवारों को आता देख पुलिस नें रुकने का ईशारा किया तो वह वापस भागने लगे तो पुलिस टीम ने उसका पीछा किया ओर दूसरी तरफ से गुलावठी पुलिस ने भी उन बदमाशों को घेर लिया तो उन दोनों अपने आप को घिरा जानकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरु कर दी तो पुलिस ने जबाबी व आत्मरक्षा हेतू फायरिंग की तो एक शातिर बदमाश आजाद को पुलिस की गोली लगने से शातिर बदमाश आजाद घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूछताछ की तो इसकी पहचान आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर पुत्र मुन्नेखां उर्फ खसीटा मेरठ के रुप में हुई है और इसका अन्य साथी अंधेंरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घायल आजाद को ईलाज हेतू सी0एच0सी भेजा गया तो वहां पर डाक्टरों ने आजाद को मृत घोषित कर दिया। ओर बताया की इस शातिर बदमाश पर कोतवाली देहात नगर व गुलावठी सहित विभिन्न जिलों मे लगभग 4 दर्जन मामले चोरी-लूट, छिनैती जैसै मामले दर्ज है और बताया की यह शातिर किस्म का अपराधी था। इस पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। इनके प्रति अग्रिम कार्रवाही की जा रही है। इनके कब्जे से एक बाईक, अवैध असला जिंदा व खोका कारतूस बरामद किए गए है। इस शातिर बदमाश आजाद ने 2 नवम्बर 25 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवक से एक मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व नकदी की लूट की वारदात को अंजाम दिया था और 7/10/25 को गुलावठी क्षेत्र में एक बकरा फार्म से 18 बकरे चोरी किये थे जिसमे यह वाछिंत चल रहा था पुलिस इसकी तलाश मे जुटी हुई थी।
![]()
