बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सिकंदराबाद एवं खुर्जा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों द्वारा विगत बैठक में अपनी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए गए आवेदन पत्रों पर संबंधित विभागों के द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी श्रुति ने निर्देर्शित करते हुए कहा कि उद्यमियों की प्राप्त होने वाली समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर उनका निस्तारण किया जाए। दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में जो भी कार्य सम्बंधित विभागों द्वारा कराए जाने है उनकी कार्य योजना बनाकर कार्यवाही की जाए। औधोगिक क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। बारिश के पानी हेतु नालों की सफाई भी कराई जाए, जिससे जल जमाव की कोई समस्या न हो। विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को संबंधित उद्यमी से वार्ता कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। आज बैठक में उद्यमियों द्वारा उठाए गए प्रकरणों का संबंधित विभागों के द्वारा निस्तारण करने के निर्देश संबंधित को दिए गए। साथ ही जिलाधिकारी ने एकल विंडो सिस्टम/निवेश मित्र पोर्टल से प्राप्त विभिन्न प्रकार के उद्योग सम्बंधी कार्यों को समयावधि पूर्व ही निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद में एनएचएआई द्वारा बनाए जाने वाले ओवरहेड फुट ब्रिज हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण समन्वय स्थापित कर स्थलीय निरीक्षण करें और चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। औद्योगिक क्षेत्र खुर्जा में अग्निशमन केन्द्र बनाने हेतु उद्योग बंधुओं द्वारा अनुरोध किया गया जिसपर जिलाधिकारी ने कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उद्योग बंधुओं से कहा कि भूगर्भ जल विभाग द्वारा अनापत्ति अवश्य प्राप्त कर लें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *