सिकन्द्राबाद ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के जेएस पीजी कॉलिज ने प्राचार्य युधिष्ठिर सिंह सोंलकी के नेतृत्व में सफाई जागरुकता अभियान रैली का आयोजन किया। रैली कॉलिज से चलकर नगर के विभिन्न बाजारों व क्षेत्र से होकर वापस कॉलिज पर संपन्न हुई। प्राचार्य युधिष्ठिर सिंह सोंलकी ने बताया की रैली देश हित में लोगों को सफाई रखने हेतु निकाली जा रही है और आमजन से अपील की गयी है की वह अपने आसपास साफ-सफाई रखें तथा दूसरों को भी सफाई के प्रति जागरूक करें।
![]()
